मल्टी स्पेसियलिटी हेल्थ सेंटर की हुई शुरूआत

संतोष अमन की रिपोर्ट:

जिले के विख्यात सर्जन डा. पुष्पेंद्र कुमार द्वारा दाउदनगर के गया रोड में मल्टी स्पेसियलिटी हेल्थ सेंटर की शुरुआत की गयी। उद्घाटन उनकी मां रेशमा देवी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के लिए कुछ नया करने की इच्छा है। गुणवतायुक्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर इसका शुभारम्भ किया गया गया है।

श्री कुमार ने बताया कि सप्ताह में एक दिन रविवार को वे स्वयं रहेंगे। तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डा. असित रंजन एवं छाती रोग विशेषज्ञ डा. संजय कुमार दोनों तीन-तीन दिन रहेंगे। इस क्लिनिक के खुलने से लोंगो को काफी लाभ मिलेगा। पहला दिन आधा दर्जन मरीजों का ऑपरेशन निःशुल्क किया गया।

इस मौके पर डा. रामबचन सिंह, योगेंद्र कुमार वर्मा, अजय कुशवाहा, मुन्ना कुमार, कृष्णा मेहता, ललन मेहता, मोहन यादव, रामानंद चंद्रवंशी समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.