स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर शोभा यात्रा निकाली गई

आज दिनांक 12 जनवरी 2017 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दाउदनगर कॉलेज इकाई सह नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर दाउदनगर में नगर शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा दाऊदनगर हनुमान मंदिर के पास अवस्तिथ अभाविप कार्यलय से निकल कर मेन रोड, मौलाबाग, भाखरुआं मोड़ होते हुए दुर्गा क्लब पुरानी शहर घूम कर पुनः अभाविप कार्यलय में समाप्त हुई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर कुमार नगर मंत्री चंदन कुमार व कॉलेज अध्यक्ष आर्य अमर केशरी ने बताया कि विद्यार्थी परिसद स्थापना काल से ही विवेकानंद जी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाती है आज उनकी 154वीं जयंती पर कार्यलय में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। उपाठित लोगों को उनके द्वारा दिखाए गये मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र को समर्पित होने की शपथ दिलवाई गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर भारत के तमाम युवा तरुणाई उनकी बताये गए मार्गों पर चलने की ठान ले तो भारत को पुनः सोने की चिड़िया बनने से कोई नही रोक सकता। यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार के नारे भी लगाए गए:
नगर शोभा यात्रा में कौन चले भाई कौन चले , भारत माँ के लाल चले

विवेकानन्द जी का क्या संदेश, शुन्दर सुभावन अपना देश


इस यात्रा में कॉलेज अध्यक्ष आर्य अमर केशरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर कुमार, नगर मंत्री चंदन कुमार, नगर सहमंत्री सुमित भारती, दीपक कुमार, संतोष अमन, कार्यलय प्रमुख रौशन गुप्ता,  मिडिया प्रभारी सौरभ राजपूत, सागर तांतिया कार्यलय सह प्रमुख मनीष यादव, प्रचार प्रमुख प्रदुमन कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष सचिन भारती, संजीत कुमार, आकाश कुमार, धीरज कुमार, हिमांशु कुमार, श्रीकांत कुमार कॉलेज मंत्री तेज प्रताप, रोहित कुमार नगर कार्यसमिति सदस्य रवि कुमार, दीपक कुमार, सतीश कुमार, हिमांशु कुमार ,सोनू कुमार नविन आर्या, सौरभ कुमार एवं अन्य अभाविप कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.