
Md Rehaan Imam
हमारे दाउदनगर की शान, जो रखता है एक अपनी पहचान। दाउदनगर स्थित दाउद खाँ का किला जो अब ढ़हता हुआ चला जा रहा है। इस पर न तो कोई नेता और न ही नगर परिषद् का ध्यान है। अगर इसी तरह से कोई ध्यान नहीं देता तो हमारे शान की पहचान एक मिट्टी में मिल खंडहर होती जाएगी। अगर नगर परिषद् व दाउदनगर के नेता चाहें तो इसे बचाया जा सकता है तथा इसमें एक पार्क बनाकर दाउदनगर शहर की सुंदरता बढ़ाई जा सकती है, जो शहरवासियों के लिए बहुत ही अच्छी होगी।
दाउदनगर की बढ़ती आबादी और काफी बड़ा क्षेत्र होने के बावजूद यहाँ पर कोई भी एक अच्छा सा ग्राउंड नहीं है। कहने के लिए तो मैदान बहुत सा है पर एक अच्छा सा ग्राउंड देखने के लिए मिलता तो काफी और मजा आता। वैसे इस शहर के खिलाड़ी भी यही चाहते हैं कि दाउदनगर में एक अच्छा सा स्टेडियम का निर्माण हो और वो अशोक फिल्ड सबसे बेहतर विकल्प है। क्योंकि सभी खिलाड़ी को यही लगता है कि यही एक ऐसा ग्राउंड है जो स्टेडियम बनने के लायक है। अगर दाउदनगर में एक स्टेडियम का निर्माण हो, तो ये शहर के लिए एक अच्छी बात होगी। आने वाले दिन में खिलाड़ी के लिए बहुत अच्छी बात होगी। मैं यही चाहता हुँ कि यहाँ एक विधायक और नगर परिषद् के सपोर्ट से इस ग्राउंड पर अच्छा सा स्टेडियम का निर्माण हो।