जन अधिकार पार्टी का हुआ बैठक, पार्टी के लिए 2017 संघर्ष वर्ष

संतोष अमन की रिपोर्ट:

जन अधिकार पार्टी की हसपुरा इकाई का सांगठनिक बैठक हसपुरा स्थित एक मैरेज हाॅल में संपन्न हुई। बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्यामसुंदर ने मिडीया को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2017 को पार्टी संघर्ष वर्ष घोषित किया है। पूरे वर्ष पार्टी भ्रष्ट और बेईमान नेताओं व राजनीतिक दल खिलाफ संघर्ष करेगी। इसके लिए पार्टी सुप्रीमो पप्पु यादव के दिशा निर्देश में पूरे वर्ष का कैलेंडर तैयार कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि भ्रष्टाचार को बढावा देने का काम नेता करते है। इसलिए पहले नेताओं पर ही केन्द्रीत अभियान चलाया जाएगा। फरवरी के पहले सप्ताह से बेईमान नेताओं पर ढेला मारो अभियान चलाया जाएगा। पार्टी धान खरीद मुद्दे पर प्रखंडवार संघर्ष करेगी। इसके लिए आठ जनवरी तक पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार कर लिया जाएगा। 24 जनवरी को पटना में भाजपा, जदयू व राजद के प्रदेश कार्यालय पर पप्पु यादव के नेतृत्व में बेनामी, संपत्ति, दलों के बेनामी चंदे के खिलाफ पार्टी धरना देगी। भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारीयों के खिलाफ जाप योजनाबद्ध तरीके से पंचायत स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संघर्ष करेगी।

बैठक में जिलाध्यक्ष ई. सुरेंद्र यादव, सचिव संजय यादव, रामजनम सिंह प्रखंड, गोह के रामाधार राम, रामजीवन कुमार, रामजी शर्मा, प्रभात कुमार यादव, नर्मदेश्वर सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। इस मौके पर डाॅ0 शम्मी अख्तर को प्रखंड अध्यक्ष, फिरोज अंसारी को उपाध्यक्ष, विनय यादव को महासचिव, बीरेन्द्र यादव को सचिव व तलमीज रजा को युवा शक्ति प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.