राज्य सरकार के खिलाफ बीजेपी का धरना अगले महीने


संतोष अमन की रिपोर्ट:

आज भारतीय जनता पार्टी की बैठक दाउदनगर के देवहरा रोड स्थित मनीष तिवारी के आवास पर हुई जिसकी अध्यछता शमशेरनगर   मंडल अध्यछ रामपुकार पाण्डे एवम संचालन दाउदनगर मंडल अध्यछ सुरेन्द्र यादव ने किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ट नेता श्री अश्विनी तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि पुरे जिले के भाजपा कार्यकर्ता ६ जनवरी को समाहरणालय पर धरना में शामिल होंगे। इस धरना के माध्यम से बिहार सरकार को ध्यान आकृष्ट कराटे हुए ये बताना है कि किसानों का धान खरीद नहीं हो रहा है। इस मौके पर जगरनाथ शर्मा, शंकर शर्मा, रामकुमार शर्मा, डॉ दिनेश वर्मा, पपु सिंह, लछमी देवी, विवेकानंद मिश्र, धीरज पाठक, विकास कुमार, सुरेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।

 

सातो निश्चय नीतीश कुमार का नहीं बल्कि केंद्र की योजना को ये लोगों के सामने गिनाते चल रहे है।

-भाजपा नेता अश्विनी तिवारी

 

नहर में अभी तक पानी नहीं आने का मुदा भी बैठक में छाया रहा जबकि 25 तक पानी आजाता था। केसराडी में 70 लाभुक को डीलर द्वारा रासन नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है ये मुद्दा सुरेन्द्र सिंह पंचायत अध्यछ ने उठाया। इसपर श्री तिवारी ने अनुमंडल पदाधिकारी से मिल लाभुक को लाभ दिलाने की बात कही। सिच्चाई विभाग के एसडीओ और एसकुटीभ का मोबाईल बंद होने के कारण बात नहीं हो सका| अगर एक सप्ताह के अंदर पानी नहीं छोड़ा गया तो भाजपा किसानों के हिट में आंदोलन करेगी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.