संतोष अमन की रिपोर्ट:
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पंचायत दाउदनगर वार्ड संख्या 05 में 150 शौचालय बनाने के लिये एकरारनामा व कार्यादेश कार्यपालक पदाधिकारी विपिन बिहारी सिंह द्वारा वितरित किया गया। यह इकरारनामा शौचालय विहीन परिवारों को दी गई है। ज्ञात हो कि शौचालय बनाने हेतु आम सभा की गई थी जिसकी अध्यक्षता वार्ड पार्षद बसंत कुमार ने किया। उस बैठक में वार्ड के सभी शौचालय विहीन घरों में शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया था। इस कार्य में नप कर्मी नरेंद्र भगत व विकास मित्र सुनील कुमार की सहभागिता भी रही।

Ward nos 5 koun sa mohlla me hay yaad nahin aa raha