ठण्ड के कारण विद्यालय के समय सारणी में अस्थायी तौर पर बदलाव

सुनील बॉबी की रिपोर्ट:

औरंगाबाद: जिले में ठण्ड का प्रकोप जिस प्रकार बना हुआ है उससे आम जीवन काफी हद तक प्रभावित हो रहा है। अत्यधिक ठण्ड के मद्देनजर सभी विद्यालय को कल दिनांक 13 दिसंबर से 17 दिसंबर 2016 तक वर्ग 1 से 5 तक के छात्रों की कक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही साथ वर्ग 6 -8 तक के छात्रों के लिए विद्यालय 10 बजे से संचालित किया जायेगा। उक्त सूचना परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने फोन के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि उक्त सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उन्हें दी गई है।

औरंगाबाद के जिला पदाधिकारी श्री कँवल तनुज ने एक आदेश पात्र जारी किया है जिसमें कक्षा 5 एवम उससे नीचे के छात्रों के विद्यालय जाने पर 17 दिसंबर तक रोक लगाते हुए मिडिल और हाई स्कूल के छात्रों के लिए विद्यालय के समय को 10 बजे से शुरू करने की हिदायत दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.