अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत हो गयी। घटना बुधवार की देर शाम दाउदनगर नासरीगंज सोन पुल पर की है।मृतक 55 वर्षीय सत्येंद्र सिंह एवं उनका पुत्र 32 वर्षीय प्रभाकर पिंचु उर्फ बसंत कुमार भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र स्थित वरसी गांव के निवासी बताये जाते हैं, जो अपनी हीरो हौंडा स्प्लेंडर बाइक भी बी आर 03 एए 5343 से वापस अपने घर लौट रहे थे। दाउदनगर -नासरीगंज सोन पुल के दक्षिणी लेन के पास तेज व अनियंत्रित गति से आ रही एक अज्ञात ट्रक धक्का मार कर भाग गया, जिससे पिता-पुत्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। दुर्घटना को अंजाम देने वाला वाहन भागने में सफल रहा। घटना के संबंध में रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना के श्रीकांतपुर निवासी राहुल कुमार द्वारा एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गयी है, जिसमें कहा गया है कि पिता- पुत्र बाइक से ओबरा के अधौरा घाट से वापस अपने घर लौट रहे थे।पीछे से दूसरी बाइक से वह भी लौट रहा था। इसी दौरान दाउदनगर नासरीगंज पुल के दक्षिण लेन के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक में धक्का।मार दिया और यह दुर्घटना घटी पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।
