दाउदनगर पुलिस ने शहर के वार्ड संख्या 17 पटवा टोली मुहल्ले से करीब साढे चार लीटर शराब के साथ एक किशोर को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरफ्तार किशोर के पिता की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि गुप्त शराब बेचे जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गयी और उक्त किशोर को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के क्रम में 15 बोतल तीन सौ एम एल का देसी शराब जब्त किया गया है, जिसकी कुल मात्रा 4.5 लीटर है। इस संबंध में गिरफ्तार किशोर के पिता संतोष चौधरी और उक्त किशोर को नामजद आरोपित बनाते हुए एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज की गयी है।