ऑटो पलटने से ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।घटना दाउदनगर नासरीगंज सोन पुल के पास की है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो रोहतास जिला के नासरीगंज से दाउदनगर आ रहा था। दाउदनगर नासरीगंज सोन पुल रोड पर अचानक असंतुलित होकर ऑपो पलट गया और उस पर सवार छह लोग घायल हो गए।घायल होने वालों में ओबरा प्रखंड के तेजपुरा निवासी सुमित्रा देवी ,बक्सर जिले के झूमवार निवासी प्रेमचंद, दाउदनगर के महावर निवासी लालचंद चौधरी अरवल जिले के मेहंदिया निवासी धीरज कुमार के अलावे लाल बिहारी व प्रकाश कुमार चौधरी
शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।