दाउदनगर थाना क्षेत्र के अंछा गांव में शुक्रवार की सुबह जमकर गोलीबारी हुआ।जिसमें आठ लोग घायल हो गए।घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना का कारण दो पक्षों के युवाओं के बीच कई दिनों से चला रहा विवाद बताया जाता है।गोलीबारी करने का आरोप उसी गांव के एक पक्ष पर है। घायल होने वालों में अंछा गांव निवासी छोटू कुमार (18 वर्ष),जितेंद्र कुमार (24 वर्ष), राजेश कुमार( 28 वर्ष ),मनी कुमार (16 वर्ष ),सुमित्रा देवी (40 वर्ष) एवं सोल्जर कुमार शामिल है।शिवम कुमार व विकास कुमार भी घायल हुए हैं। स्थानीय पीएससी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु छह घायलों को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है।घटना की सूचना मिलने पर एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह, एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह, एसडीपीओ राजकुमार तिवारी,बीडीओ जफर इमाम,सीओ स्नेहलतख देवी थानाध्यक्ष राजकुमार समेत अन्य पदाधिकारी दल -बल के साथ गांव में पहुंचकर कैंप कर रहे हैं। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि विगत दिनों जन्मोत्सव पर नाच हुआ था,उसी दिन युवाओं में झड़प हो गया था।उसके बाद दोनों पक्षों के युवाओं के बीच कई दिनों से विवाद चलता रहा था। जिस पक्ष के लोग गोलीबारी की घटना में घायल हुए हैं।उस पक्ष के दो युवाओं के साथ दो दिन पहले भी बुरी तरह से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था।पीड़ित पक्ष के ग्रामीण पूरी तरह डरे -सहमे हुए हैं।बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह अचानक एक पक्ष के लोंगो ने पीड़ीत पक्ष पर गोली चला दी और इस घटना में आठ लोग घायल हो गए।रोड़बाजी बाजी भी की गयी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल और पूछताछ कर रही है।
