दवा दुकान 24 घंटे खुली रहेगी। फल और सब्जी आदि की दुकानें 10 बजे तक खुलेंगी।किराना ,हार्डवेयर ,मोबाइल, सैलून आदि प्रातः सात बजे से लेकर संध्या छह तक एवं जूता, चप्पल ,ज्वेलरी ,कपड़ा ,जनरल स्टोर आदि की दुकानें 12 बजे से चार बजे तक खुली रहेगी। उक्त बातें दाउदनगर एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में कहीं।उन्होंने उपस्थित अनुमंडल के बीडीओ, सीओ व एमओ को लॉक डाउन का अनुपालन कठोरता से कराने का आदेश दिया। एसडीओ ने कहा कि इसके अनुपालन के लिए माइक से एनाउसमेंट कराए जो दुकानदार शारीरिक दूरी या लॉकडाउन का अनुपालन नहीं करते पकड़े जाएं तो उनकी दुकानें सील करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज कराएं।एसडीओ ने कहा कि 22 अगस्त एवं 29 अगस्त को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप का आयोजन सभी बूथों पर किया जा रहा है। सभी बीएलओ अपने- अपने बूथ पर उपस्थित रहेंगे और प्रवासी मजदूर यदि मतदाता बनने की अर्हता रखते हैं तो बीएलओ उनसे संपर्क कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई करें।सभी बूथों का भौतिक निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी को करने का आदेश उन्होंने दिया। मोहर्रम में सभी लोगों को ड्यूटी मुस्तैदी से करने का निर्देश देते हुए एसडीओ ने कहा कि सभी थाना पर शांति समिति की बैठक कर लेनी है। बैठक में अपर एसडीओ प्रियव्रत रंजन समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।