शाम पांच बजे के बाद दुकानें रहेगी बंद ,शनिवार को दिन भर लॉकडाउन करने की मांग

दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के व्यवसायियों ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दुकान खोलने व बंद करने की  समय सीमा तय करने के लिए बैठक आहूत की गई।
मध्य विद्यालय संख्या दो में एक बैठक कर स्वेच्छा से शाम पांच बजे के बाद दुकानें बंद करने का निर्णय लिया तथा प्रत्येक शनिवार को दिनभर पूर्ण रूप से दिनभर लॉकडाउन करने की मांग अनुमंडल प्रशासन से की है।इस आशय का प्रस्ताव पारित करने के बाद दुकानदारों ने सहमति पत्र पर व्यवसायियों का हस्ताक्षर लिया और उसे अनुमंडल कार्यालय जाकर अनुमंडल कार्यालय के प्रधान सहायक को सौंपा. संचालन कर रहे संजय गुप्ता ने बताया कि कोरोना महा मारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए व्यवसायियों ने स्वेच्छा से संध्या पांच बजे के बाद अपनी-अपनी दुकानें बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं प्रत्येक शनिवार को दिनभर लॉकडाउन घोषित करने की मांग अनुमंडल प्रशासन से की गयी है।  इस बैठक में राजेश कुमार ,जय गोविंद प्रसाद ,अजय कुमार ,अविनाश केसरी ,मिथिलेश प्रसाद ,पप्पू, अनिमेष कुमार, गुलाम हुसैन, मंसूर आलम, चंदन कुमार, सोनू गुप्ता ,राकेश कुमार ,अरुण कुमार, पिंटू कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.