अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर के माध्यम से बाहर से 947 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। इनमें से अधिकांश लोगों का स्वास्थ्य जांच उनके घरों में ही जाकर किया गया है।जबकि जिन लोगों के भी बाहर आने की जानकारी मिल रही है, उन्हें अनुमंडल अस्पताल लाकर भी जांच किया जा रहा है। अनुमंडल अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि रात्रि करीब डेढ़ बजे से ही जांच कराने के लिए लोंगो आने का सिलसिला लोगों का जारी हो गया।संवाद प्रेषण तक 251 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गयी है।चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि सभी का स्वास्थ्य ठीक है, फिर भी उन्हें 14 दिनों तक आइसोलेट रहने की सलाह दी गयी है।
