बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के राज्य उपाध्यक्ष श्री नागेन्द्र सिंह ने महिला कार्यपालक सहायकों के विशेषावकाश के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, जानकारी देते हुए संयोजक छोटू उर्फ सूर्येन्द्र कुमार भारतीय ने बताया कि सभी विभागों में महिलाओं के दो दिनों के लिए विशेषावकाश दिया जाता है, लेकिन ये लाभ कार्यपालक सहायकों को नहीं मिलता है। सचिवालय में पदस्थापित महिला डाटा एंट्री ऑपरेटर , महिला शिक्षिकाओं, स्वास्थ्य विभाग में तैनात महिला कर्मियों, सहित कई अन्य विभागों में महिलाओं को विशेषावकाश दिया जाता है, लेकिन बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी, सामान्य प्रशासन विभाग बिहार के अधीन कार्य करने वाले महिला कार्यपालक सहायकों को विशेषावकाश नहीं मिलता है। इसी को लेकर महासंघ गोपगुट के राज्य उपाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बिहार के सभी विभागों में पदस्थापित महिला कार्यपालक सहायकों को विशेषावकाश देने की माँग की है। यह जानकारी अनुमंडल मीडिया प्रभारी शाह फैजल ने दी।