भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के दाउदनगर उपशाखा के सौजन्य से पुराना शहर के गुलाम सेठ चौक पर एक समारोह आयोजित कर 150 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया.एसडीओ तनय सुलतानिया ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर पदाधिकारियों द्वारा कंबल का वितरण किया गया है, लेकिन हर जगह तक पदाधिकारी पहुंच नहीं पाते हैं। ऐसी स्थिति में रेडक्रॉस ने आगे आकर गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया है। समाज के जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए और गरीबों एवं जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।उप शाखा के सचिव एवं समाजसेवी डॉ प्रकाश चंद्रा ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी एक ऐसी संस्था है, जो हमेशा गरीबों की सेवा करती है, जिसमें आम जनता,सदस्यों एवं पदाधिकारियों का भी सहयोग मिलता है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह कंबल वितरण किया जा रहा है,ताकि ठंड में गरीबों को राहत मिल सके। पीड़ीत मानवता की सेवा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए।इस मौके पर रजिस्टार पप्पू कुमार, पूर्व जिला पर्षद उपाध्यक्ष संजय सिंह सोम, पूर्व मुखिया राधेश्याम सिंह, समाजसेवी चिंटू मिश्रा, वार्ड पार्षद बसंत कुमार, सोहेल अंसारी,मुकेश मिश्रा,राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। सभी ने रेडक्रॉस के इस कार्यक्रम की सराहना की कार्यक्रम का संचालन कला प्रभा संगम के सचिव गोविंदा राज ने किया।