
कौन बनेगा विजेता?
सुपर 30 के आधार पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन लक्ष्य कोचिंग सेंटर के द्वारा की जा रही है। इसमें भाग लेने के लिए 100 रूपये का शुल्क अदा करना है। ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता का पांचवा साल है। आयोजक ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह के दिन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आधार पर 15 प्रश्न किये जायेंगे, जिसका सही उतर देने पर एक लाख से एक करोड़ रूपये तक इनाम दिये जायेंगे।
प्रतियोगिता का प्रारूप-
इस प्रतियोगिता में दो समूह हैं, जिसमें प्रथम समूह कक्षा 6 से 10 के लिए है तथा द्वितीय समूह कक्षा 11 वीं से लेकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अन्य छात्रों के लिए है। प्रथम समूह से कुल 100 प्रश्न होंगे, जिसमें गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी विषय से सवाल किये जायेंगे। सभी विषय 25 प्रश्न के होंगे तथा कुल 300 अंक की परीक्षा होगी।
द्वीतीय समूह से गणित, रिजनिंग और सामान्य विज्ञान से प्रश्न पुछे जायेंगे, जिसमें सामान्य विज्ञान से कुल 50 प्रश्न (150 अंक) तथा अन्य दो विषय के 25-25 प्रश्न होंगे। यह भी कुल 300 अंक की परीक्षा होगी।
ईनाम की राशि-
प्रथम पुरस्कार- 9999 रूपये
द्वितीय पुरस्कार- 5555 रूपये
तृतीय पुरस्कार- 3333 रूपये
समय सारणी-
फार्म शुरू होने की तिथि- 5 दिसंबर 2016 (सोमवार)
फार्म भरने की अंतिम तिथि- 20 जनवरी 2017 (शुक्रवार)
परीक्षा की तिथि- 22 जनवरी 2017 (रविवार)
रिजल्ट की तिथि- 5 फरवरी 2017 (रविवार)
पुरस्कार वितरण समारोह- 12 फरवरी 2017 (रविवार)