संविधान की प्रस्तावना का किया गया पाठ

संविधान दिवस के मौके पर कई जगह कार्यक्रम हुआ।दाउदनगर के सरकारी कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में संविधान दिवस मनाया गया।इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया।अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने संविधान की उद्देशिका का पाठ कराया।इस मौके पर डीसीएलआर राहुल कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी गोपाल शरण ,अवर निर्वाचन पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी अनुमंडल कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी जफर इमाम ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का पाठ कराया।इस मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार ,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनुज कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। बताया गया कि संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका और सभी सरकारी कार्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों में ऊंची आवाज में पढ़ा गया है।वहीं सम्राट अशोक क्लब द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय में रैली निकाली गई।दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय मैदान में रजिस्टार पप्पू कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया गया ।उसके बाद एसडीओ तनय सुल्तानिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।यह रैली दाउदनगर के भखरुआं चौक से मौलाबाग रोड बाजार समेत अन्य इलाकों में होते हुए समाप्त हुई।वही भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा दाउदनगर में संविधान दिवस मनाया गया जिसमें संगठन के जिला अध्यक्ष टुल्लू रावत, उपाध्यक्ष मणिलाल चौहान, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय पासवान ,सुखराज राम, सागर आर्या, गजेंद्र राम सरिता कुमारी पूनम देवी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.