आगामी 24 नवंबर को पुराना शहर स्थित दाउद खां के ऐतिहासिक किला परिसर में शांति सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर के प्राचार्य डॉ मोहम्मद शमशुल इस्लाम करेंगे। जानकारी देते हुए आयोजन समिति से जुड़े डा.अबू हयान ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी तनय सुलतानिया, डीसीएलआर राहुल कुमार,ओबरा विधायक वीरेंद्र कुमार सिंहा,पूर्व विधायक राजाराम सिंह, महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद सिंह,बीडीओ जफर इमाम, सीओ स्नेह लता देवी, दाउदनगर नगर परिषद की मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद समेत अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।मुख्य वक्ताओं में मदरसा इस्लामिया औरंगाबाद के प्रिंसिपल मौलाना वहाजुद्दीन साहब, प्रो. बदिउज्जमां( गया), प्रो. अब्दुल वाहिद (फुलवारी शरीफ, पटना), प्रो. मोहम्मद शकील (ओरिएंटल कॉलेज, पटना), सत्येंद्र सिंह (प्रगतिशील लेखक संघ, गया), राम धर्म देव पासवान,( अधिवक्ता, सासाराम), ब्रजेश कुमार( रंगकर्मी), गया के सामाजिक कार्यकर्ता जनाब शब्बीर, मोहम्मद जफर आलम सासारामी आदि उपस्थित रहेंगे।आयोजकों में शामिल दाउदनगर के मोहम्मद जकरिया अंसारी समेत अन्य सदस्यों ने इस शांति संदेश कांफ्रेंस में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की है।