
प्रखंड विकास पदाधिकारी जफर इमाम से मुलाकात कर मनमाने तरीके से मतदाता सूची से कई लोगों का नाम काट देने का आरोप प्रखंड के अंछा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अंकित कुमार सिंह ने लगाया। उन्होंने बीडीओ से मुलाकात कर कहा कि करीब दो सौ पुराने मतदाताओं का नाम नई मतदाता सूची में अंकित नहीं है, जिसकी शिकायत लेकर वे प्रखंड कार्यालय पहुंचे हैं ।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जफर इमाम ने श्री सिंह को कहा कि वे अपनी शिकायत लिखित रूप में दें। दावा आपत्ति का समय अभी चल रहा है। दावा आपत्ति करें।शिकायतों का निष्पादन किया जाएगा।बीडीओ से मिलने के बाद श्री सिंह ने पत्रकारों से कहा कि अंछा पैक्स में करीब दो सौ पुराने मतदाताओं का नाम काट दिया गया है ,जिसकी शिकायत लेकर वे बीडीओ के पास पहुंचे हैं।बीडीओ ने लिखित रूप से आपत्ति मांगी है।
