सादा जीवन उच्च विचार के पोषक थे स्वर्गीय सुदेश सिंह


समाजवादी चिंतक पूर्व मुखिया एवं व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्व. सुदेश कुमार सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन की उनके पैतृक गांव जिनोरिया में उनके स्मारक स्थल पर किया गया ।उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सादा जीवन, उच्च विचार के पोषक थे।राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने आजीवन गरीबों की सेवा की। दो बार करमा पंचायत के मुखिया, तीन व्यापार मंडल के अध्यक्ष, सात बार इफको के प्रतिनिधि, पांच बार बिस्कोमान के प्रतिनिधि, तीन बार भूमि विकास बैंक दाउदनगर के अध्यक्ष पद को सुशोभित किया। उनके दोनों पुत्र वर्तमान में बैंक में कार्यरत हैं ।इस मौके पर पूर्व मुखिया रामदेव सिंह ,जगदीश नारायण सिंह,डा.पीसी प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह, श्यामदेव पासवान,विदेश पासवान, मधेश्वर सिंह,सूर्यदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.