शुक्रवार को पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में सब इंस्पेक्टर शिशुपाल कुमार द्वारा एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गई है
गिरफ्तार लोगों में पुराना शहर वार्ड संख्या नौ पासवान टोली निवासी चीना पासवान एवं वार्ड संख्या 11 के कांदूराम की गड़ही निवासी दीपक कुमार शामिल हैं
प्राथमिकी में सब इंस्पेक्टर ने कहा है कि दोनों अपने- अपने मुहल्ले में शराब के नशे में हल्ला हंगामा कर रहे थे, जिसकी सूचना मिलने पर उन्हें पकड़ कर थाना लाया गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच करायी गई और उसके बाद चिकित्सीय जांच करायी गई।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।