सातवें चरण में काराकाट लोकसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच आज मतदान होगा।सभी मतदान कर्मी मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए।चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।आज मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
लाइव वेबकास्टिंग का भी इंतेजाम किया गया है। निर्वाचन कोषांग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ओबरा विधानसभा के क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 26 महिला विद्यालय दाउदनगर में लाइव वेबकास्टिंग होगा।ओबरा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ओबरा व दाउदनगर में कुल 336 बूथ बनाए गए है। इनमें दाउदनगर में 159 तो ओबरा में 177 बूथ है। सभी बूथों पर व्यापक सुरक्षा-व्यवस्था की गई है।