पिंटू कुमार आर्य की रिपोर्ट:-
आज ग्राम बड़का बिगहा में मनरेगा मजदूर विकास संघ के प्रखंड समन्वयक सुनील कुमार सिंह ओर अजित कुमार पंडित के द्वारा मनरेगा मजदूरों को एक लाख का बीमा पॉलिसी मनरेगा मजदूर विकास संघ के द्वारा वितरित किया गया।इस मौके पर मजदूर शंकर चौधरी,रीता देवी,गीता देवी सहित 9 अन्य लोग को आदित्या विरला ग्रुप से बीमा पॉलिसी का आधिकारिक प्रमाण पत्र दिया गया।इस प्रमाण पत्र के सहायता से मजदूर किसी भी अस्पताल से पचास हजार तक का सहयोग ले सकते है साथ ही साथ मजदूरी करने वाले मजदूर के बच्चों को प्रारम्भिक शिक्षा और स्वस्थ के लिए भी मुहिम चलाया जाएगा।