स्वच्छताग्रही द्वारा गांव गांव फॉलोअप अभियान चलाया जा रहा है तो वहीं उनके सामने परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।ऐसा ही एक रोको-टोको अभियान के तहत इवनिंग फॉलोअप अभियान चला रहे स्वच्छताग्रही (सीएलटीएस) एवं निगरानी टीम की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट का मामला सामने आया है।बताया जाता है एक व्यक्ति द्वारा मारपीट किया गया है। यह घटना संसा के गांव की बताई जाती है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा स्वच्छताग्रही एवं निगरानी टीम की महिलाओं के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज की गई है ।घटना की सूचना जैसे ही प्रखंड के सीएलटीएस को मिली तो वे शुक्रवार की सुबह गांव में पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ बैठक की।जिसमें पूर्व मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि देववंश ठाकुर एवं एसआरपी प्रमिला कुमारी भी मौजूद रहे।घटना की जानकारी देते हुए सीएलटीएस संघ के प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर कुमार कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम करीब 7:30 बजे स्वच्छताग्रही वीरेश कुमार इवनिंग फॉलोअप अभियान चला रहे थे। वहीं निगरानी टीम के महिला सदस्य फॉलो अप अभियान चला रहे थीं। इसी दौरान सामुदायिक भवन के पास गांव के ही एक व्यक्ति ने स्वच्छता ग्रही के साथ मारपीट व गाली गलौज करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया ।जब हल्ला सुनकर निगरानी टीम की महिला सदस्य पहुंची तो उनके साथ भी आरोपित ने दुर्व्यवहार करते हुए गाली गलौज किया गया और चार महिलाओं का मोबाइल भी छीन लिया गया है।श्री कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह हुए बैठक में सीएलटीएस ने अपने साथ घटित घटना की सूचना गांव के गणमान्य लोगों को दी।उपस्थित लोगों ने इस घटना की निंदा की।श्री कुशवाहा ने बताया कि घटना से संबंधित आवेदन थाना को दिया जाएगा।फिलहाल घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति घर से फरार है। दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर मुकेश भगत के नेतृत्व में पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की ।इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल किया है।कोई लिखित आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।