प्रखंड कार्यालय सभा कक्ष में दाउदनगर के स्थानांतरित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन द्वारा एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिसमें नए प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार का स्वागत भी किया गया ।अपने संबोधन में स्थानांतरित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि करीब साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल का बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है।लाभुकों को सही समय से राशन किरासन उपलब्ध कराना एक बहुत बड़ी चुनौती थी और इस चुनौती को उन्होंने डीलरों एवं आम जनता के सहयोग से दूर करते हुए ससमय आम जनता को राशन किरासन का लाभ दिलाया।यह आम जनता के सहयोग का प्रतिफल है।वहीं, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि आम जनता को ससमय राशन किरासन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।जनता की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार ने भी स्थानांतरित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यकाल की सराहना की ।संचालन नगर अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने किया।इससे पहले स्थानांतरित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में अपना प्रभार प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार को सौंपा। मनोज कुमार ओबरा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी हैं, जिन्हें दाउदनगर का अतिरिक्त प्रभार मिला है। बताया गया कि डा. मुकेश कुमार का स्थानांतरण राजगीर हो गया है।इस मौके पर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपक सिंह, सरयू सिंह, एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष महावीर सिंह, डीलर निर्दोष राम, दिनेश प्रसाद कार्यपालक सहायक आनंद कुमार समेत अन्य डीलर उपस्थित थे।