
दाउदनगर शहर के पुराना शहर निवासी मंजीत अमन उर्फ मंजीत मधेशिया को बिहार वैश्य समाज की बिहार इकाई का युवा प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है।बिहार वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने यह मनोनयन किया है और उम्मीद जताई है कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में अपना पूर्ण योगदान देंगे। इस मनोनयन के लिए मंजीत अमन ने युवा प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा है कि जो जवाबदेही उन्हें दी गई है, उसका निर्वाहन वे बेहतर तरीके से करेंगे।