जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं औरंगाबाद जिले के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल प्रसाद सिंह के निधन पर दाउदनगर में भी शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना जैसे ही पहुंची तो शोक प्रकट करने का सिलसिला शुरू हो गया सोशल मीडिया पर भी लोगों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके निधन पर स्थानीय पत्रकारों ,समाजसेवियों बुद्धिजीवियों एवं नेताओं ने गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। स्थानीय पत्रकार सतेंद्र कुमार,श्री नाथ तिवारी, सैयद सबा कादरी ,ओपी गुप्ता, ओम प्रकाश कुमार , संतोष अमन, ,रवि कुमार मिश्रा,गणेश आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वे निर्भीक रूप से बेबाक राय रखने वाले कलम के सजग प्रहरी थे। उनके निधन से औरंगाबाद जिले के पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।वे पत्रकारिता के साथ-साथ विभिन्न दलों के नेताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।वहीं भाकपा माले पोलित ब्यूरो के सदस्य एवं पूर्व विधायक राजा राम सिंह ,जदयू के वरिष्ठ नेता एवं ओबरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी रह चुके प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने भी शोक व्यक्त की।
राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड एंड डीएलएड कॉलेज के सचिव डॉ प्रकाश चंद्रा ने कहा कि दिवंगत गोपाल प्रसाद सिंह औरंगाबाद जिले के पत्रकारिता में बड़े नाम के साथ साथ एक सामाजिक व्यक्ति भी थे। जो पत्रकारिता से आगे बढ़कर भी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन से मैंने अपना एक अभिभावक एवं शुभचिंतक को दिया है।