सोमवार को दाउदनगर नासरीगंज के बीच निर्माणाधीन सोन पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी अनीस अख्तर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार तिवारी ने किया तथा आवश्यक जानकारी हासिल की।निर्माण कार्य करा रही एचसीसी कंपनी के अधिकारियों से दोनों पदाधिकारियों ने जायजा लिया। एसडीओ ने बताया कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह निरीक्षण समय -समय पर किया जा रहा है। पूर्व में बकाया पैसे को लेकर स्थानीय लोगों के साथ विवाद हुआ था।कुछ स्थानीय लोगों आरोप लगाया गया था कि निर्माण कंपनी के पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर ने कुछ स्थानीय लोगों से बकाया पैसा लिया था।लेकिन वर्तमान प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा बताया गया कि अब कोई समस्या नहीं रह गई है।स्थानीय लोगों को आंशिक रूप से बकाया पैसे का भुगतान कर दिया गया है। किसी प्रकार की विवाद की स्थिति नहीं है और कार्य तेज गति से चल रहा है।दोनों पदाधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान चल रहे कार्यों का जायजा लिया