कलाकार समारोह दाउदनगर के लिए ऐतिहासिक रहाप्रखंड कार्यालय परिसर के मैदान में आयोजित कलाकार सम्मान समारोह में औरंगाबाद जिले के करीब दो सौ की संख्या में प्रतिभावान कलाकारों को सम्मानित किया गया ,जिसके गवाह मशहूर कलाकार छोटू छलिया, आदिति राज, सुदर्शन यादव रेडियो जॉकी आरजे शशी,आफताब राणा,प्रभात बन्धुला एवं अन्य बने । इससे पहले कलाकार सम्मान समारोह का उद्घाटन एसडीओ अनीस अख्तर ,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण तेज नारायण राय,सीओ स्नेह लता कुमारी एवं बीडीओ जफर इमाम ने संयुक्त रूप से किया। एसडीओ ने अपने संबोधन में इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया और इस आयोजन के लिए आयोजक मंडली के सभी सदस्यों को बधाई दिया।इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि कलाकार सम्मान समारोह दाउदनगर में पहली बार कराया गया और पूरी तरह एलईडी स्क्रीन पर इसे दिखाया जा रहा था। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उमड़ पड़े, जिसमें महिला दर्शकों की संख्या भी काफी अधिक रही। जानकारी मिली कि औरंगाबाद जिले के अलावे अन्य कई समीपवर्ती जिलों से भी दर्शक पहुंचे हुए हैं।अतिथियों का स्वागत मुख्य आयोजक नवलेश यादव, युवा राजद के प्रदेश सचिव अरुण कुमार यादव, तरार के सरपंच अमित कुमार यादव, जदयू सेवा दल के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार यादव, व्यापार मंडल के दाउदनगर के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ,युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष बसंत बादल, विजन के निदेशक अरविंद कुमार धीरज समेत अन्य सदस्यों ने किया। इस मौके पर औरंगाबाद जिले के करीब दो सौ के आसपास प्रतिभावान कलाकारों को सम्मानित किया गया।विशेषता यह रही कि सभी विधाओं से कलाकारों को सम्मानित किया गया ,जिसमें गीत, संगीत, नृत्य, पेंटिंग आदि शामिल रहे।यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

