विलुप्त प्रजाति का पक्षी गरुड़ को देखने उमड़ी भीड़


शहर के वार्ड संख्या 27 में विलुप्त प्रजाति का पक्षी गरुड़ मिला। उक्त पक्षी को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।लोग उसे पूजने लगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 27 में विलुप्त होते पंछियों में गरुड़ पंछी के एक वट के पेड़ के टहनी पर बैठा था। पेड़ के पास कुछ मानव जैसा आवाज सुनाई पड़ने पर वहां मौजूद लोग चोंक गए। नज़दीक जाकर गौर से देखने के बाद उस गरुड़ पंछी पर नज़र पड़ी।वार्ड पार्षद सतीश कुमार यादव देख – रेख में सुरक्षित पंछी को उतारा गया , उसे दूध पिलाया गया और आध्यात्मिक – सांस्कृतिक पंछी को देख कर उसे पुजने भी लगे ।दीपक कुमार , नगेन्द्र सिपाही , संतोष कुमार सिंह ,संदीप कुमार एवं रजनीकांत कुमार ने मिलकर उसे सुरक्षित पिंजड़े में रख दिये हैं।बताया गया कि वन विभाग इसे सुरक्षित कर सकती हैं ।संवाद प्रेषण तक वन विभाग को सूचित नही किया गया था। भाजपा नगर अध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि रामायण के अनुसार राम-रावण युद्ध के दौरान जब मेघनाद ने श्रीराम को नागपाश में बाध दिया था, तो देवर्षि नारद के कहने पर पक्षीराज गरुड़ ने नागपाश काट कर उनकी मदद की थी। आज पक्षी राज को स्वयं मदद की जरुरत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.