
प्रख्यात गायक पार्श्व गायक मो. अजीज के निधन पर
शहर के कलाकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।बुधवार को प्रबुद्ध भारती द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित स्थानीय कलाकारों एवं बुद्धिजीवियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन पर गहरा शोक जताया।उपस्थित लोगों ने मो. अजीज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस मौके पर मौजूद प्रबुद्ध भारती के निर्देशक मास्टर भोलू, स्थानीय कलाकार संजय तेजस्वी ,विकास कुमार, अमन, यश इ स्कूल के निदेशक शंभू कुमार ,इंजीनियर गुलाम रहबर, ब्रजेश कुमार ,रंजीत कुमार, पिंटू आर्य, संदीप कुमार आदि ने कहा कि मो. अजीज के निधन से संगीत के क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है,जिसे लफ्जों में नहीं बयां किया जा सकता। बताया कि संस्था के सदस्य अनूप सिन्हा द्वारा लिखे गए गीत को मो.अज़ीज़ ने गाया था। कहा कि इन्हें मो0 रफी का कार्बन कॉपी भी कहा जाता था। इन्होंने अपनी गायकी से लोगो में एक अमित छाप छोड़ी थी।
