
दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिच्छन बिगहा गांव में शुक्रवार की दोपहर जमीनी विवाद में हुए मारपीट में तीन व्यक्ति घायल हो गये।घायल होने वालों में एक पक्ष से हरि नरेश सिंह यादव व मुनमुन कुमार शामिल हैं तथा दूसरे पक्ष से भगेश कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।पीएचसी के चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु मुनमुन कुमार को सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया है।