भारत बंद का दिखा असर।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस की अगुवाई में महागठबंधन द्वारा आयोजित भारत बंद का व्यापक असर देखा गया। जहां सुबह से बंद समर्थक सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया।
भारत बंद का मुख्य रुप से यातायात पर विशेष असर देखा गया। सुबह से औरंगाबाद- पटना मुख्य पथ, स्टेट हाईवे का दाउदनगर गोह गया पथ तथा दाउदनगर बारुण पथ पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा।भखरुआं मोड़ तथा दाउदनगर बाजार के अधिकांश दुकाने दोपहर तक पूर्णतः बंद रहे। दोपहर बाद इक्का-दुक्का दुकानें खुलनी शुरू हुई। बंद समर्थकों द्वारा दाउदनगर बाजार में बाजार बंद करवाने के दौरान एक मिठाई दुकान में हल्का तोड़फोड़ हुआ।
भारत बंद के कारण विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा सा पसरा दिखा। स्थितियां देखी गई कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रखंड कार्यालय परिसर में भी सन्नाटा पसरा दिखा।

औरंगाबाद पटना मुख्य पथ पर चारों स्थानों पर बंद समर्थकों द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया। राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, युवा राजद के प्रदेश सचिव अरुण कुमार यादव, छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित कुमार यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष आर पी यादव, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह ,भाकपा माले के प्रखंड सचिव मदन प्रजापति,टाउन सचिव बिरजू चौधरी,राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राव मनीष यादव,छात्र राजद के प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव,वरिष्ठ राजद नेता अरविंद यादव,नागेंद्र सिंह ,पूर्व मुखिया रामदेव सिंह,सीताराम सिंह, समेत कांग्रेस ,राजद एवं भाकपा माले के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अहले सुबह से ही भखरुआं मोड़ को जाम कर दिया।

सिपहां मोड़ पर अंकोढ़ा पंचायत के मुखिया कुणाल प्रताप, संतन सिंह,रंजन कुमार,राजकिशोर राय,ज्वाला सिंह,अरविंद सिंह,धर्मेंद्र सिंह आदि समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया।यहां पर करीब नौ घंटे से भी अधिक समय तक सड़क जाम रहा।

जो करीब आठ घंटे तक सड़क जाम रहा।दोपहर करीब सवा दो बजे बंद समर्थकों द्वारा जाम हटाया गया।

क्या कहा युवा राजद के प्रदेश सचिव अरुण कुमार ने देखे वीडियो :

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.