
NLR फाउडेंशन नई दिल्ली एवं बिहार विकलांग अधिकार मंच एवं दाउदनगर दिव्यांग मंच के द्वारा निःशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण का उदघाटन महावर पंचायत में किया गया।
इस कार्यक्रम में दिव्यांग स्वंय सहायता समूह महावर के अध्यक्ष सुनीता देवी, सचिव बिन्दुमतीं कुमारी, कोषाध्यक्ष प्रतिमा देवी वार्ड सदस्य जिरमणीया देवी एवं मंजू देवी सन्युक्त रूप से दिप प्रजवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । इस कार्यक्रम में वक्ताओ ने महिला सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। महिला प्रशिक्षुगण सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण लेकर सवालम्बन बनने का संकल्प लिया। प्रशिक्षक बिन्दुमतीं कुमारी ने प्रशिक्षुओ मे छिपे प्रतिभा को जागृत करने पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में बिहार विकलांग अधिकार मंच के अध्यक्ष सुखराम सिंह , दाउदनगर दिव्यांग मंच के अध्यक्ष राकेश कुमार, सचिव पारसनाथ प्रसाद , कोषाध्यक्ष प्रतिमा देवी , डी.आ.डी. कोडिनेटर उमेश कुमार ,चितरंजन कुमार , अखिलेश पासवान , तथा महावर के अन्य प्रशिक्षु महिलाओं ने भाग लिए।