राजद आपदा प्रबंधन के प्रदेश महासचिव बने राव मनीष यादव

राष्ट्रीय जनता दल आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पीके चौधरी ने दाउदनगर के राव मनीष यादव को राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष पीके चौधरी ने पार्टी संगठन को सुदृढ़ एवं धारदार बनाने तथा राष्ट्रीय जनता दल पार्टी को मजबूत करने के लिए दल के सभी तरह के कार्यक्रमों में राव मनीष यादव की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पीके चौधरी ने आस्था व्यक्त की है।इस मौके पर राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पी के चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चन्द्रा,राजद के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश गुप्ता,राजद महासचिव नन्दू यादव,पटना राजद जिलाध्यक्ष देवमुनि यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.