प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज


दाउदनगर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार एवं उपप्रमुख नंद शर्मा दोनों के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है।जिससे दोनों की कुर्सी सलामत रही। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु नौ जूलाई( सोमवार) को आयोजित विशेष बैठक में कोई भी पंचायत समिति सदस्य नहीं पहुंचे ,जिसके कारण अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया और प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख की कुर्सी जाने से बच गयी।प्रखंड विकास पदाधिकारी जफर इमाम प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में काफी देर तक बैठे रहे और पंस सदस्यों का इंतजार करते रहे, लेकिन 21 पंचायत समिति समिति सदस्यों में से कोई भी पंचायत समिति सदस्य नहीं पहुंचे। बीडीओ ने बताया कि किसी भी पंचायत समिति सदस्य के नहीं पहुंचने के कारण अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। विदित हो कि 29 जून को प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का दो वर्षों का कार्यकाल पूरा होने के बाद दोनों के खिलाफ पंचायत समिति के 10 सदस्यों द्वारा 30 जून को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।जिस पर चर्चा हेतु विशेष बैठक के लिए प्रखंड प्रमुख द्वारा नौ जुलाई की तिथि तय की गई थी और विशेष बैठक आहूत की गई थी।लेकिन कोई पंचायत समिति सदस्य नहीं पहुंचे।निर्धारित समय से करीब एक घंटे से भी अधिक समय तक इंतजार किया गया।अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले या कोई भी पंचायत समिति सदस्य नहीं पहुंचे।यहां तक कि प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख भी नहीं पहुंचे।जिसके कारण अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार ने मोबाइल पर कहा कि उन्होंने सभी पंचायत समिति सदस्यों को अपने कार्यकाल के दौरान सम्मान दिया है। जिसका प्रतिफल है कि अविश्वास प्रस्ताव खारिज हुआ है।उन्होंने सिद्धांत के साथ कभी भी समझौता नहीं किया है और न कभी करेंगे ।उप प्रमुख नंद शर्मा ने कहा कि विरोधियों ने जो साजिश रची थी वह फैल हो गई है। विरोधियों की कोई भी दाल नही गली।जिससे अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया।अब प्रखंड के विकास की गति में तेज़ी आएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.