तरारी: नाली का गन्दा पानी गलियों में-स्थिति दयनीय

तरारी से राहुल कुमार की रिपोर्ट:

ग्राम पंचायत तरारी के वार्ड नं:- 12 और 14 स्थित कुर्बान बिगहा में नाली की स्थिति जर्जर हो गई है। ग्रामीण जनता के बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी मुखिया ज़ी का इस पर ध्यान नही जा रहा है। तरारी पंचायत के लगभग सारे गांव में पी.सी.सी. रोड(गली) व नाली का निर्माण हो चूका है। लगभग 15 वर्ष पहले ही विजय कुमार सिंह के रहते कुर्बान बिगहा में खड़ोंजा लगाया गया था और साथ ही नाली के मरम्मत का कार्य किया गया था। तत्पश्चात किसी प्रकार का अभी तक कोई इससे सम्बंधित कोई ठोस क़दम नहीं उठाया गया। अभी तो हालात ऐसी हो गई है कि चलना दुशवार हो गया है। गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था अगर ठीक से न हो तो बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहता है। आज के इस डिजिटल इंडिया के युग में जल निकासी की व्यवस्था और सड़क के लिए मुशक्कत करना कुछ अजीब सा लगता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.