45 स्थानों पर शिक्षा सुधार मानव कतार लगाया गया

ओबरा विधानसभा क्षेत्र से रालोसपा प्रत्याशी रहे चंद्र भूषण वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने शिक्षा सुधार मानव कतार लगाया और यह संकल्प लिया गया कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सुधारने हेतु सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के प्रति कृतसंकल्पित हैं। इस मौके पर शशि भूषण सिंह ,दिनेश कुमार,पंसस प्रतिनिधि सत्येंद्र ठाकुर ,कृष्णा कुमार, बजरंगी सिंह ,मिथिलेश कुमार, शिव शंकर मिस्त्री ,सरपंच अमित कुमार मुन्ना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वही दूसरी और संसा गांव में दो स्थानों पर रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ रंजीत एवं प्रखंड सचिव रवि मल्होत्रा के नेतृत्व में कतार लगाया गया। रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रखंड में 45 स्थानों पर यह कतार लगाया गया है।रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर आयोजित यह कार्यक्रम किया गया।
कनाप में युवा रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव विकास कुशवाहा के नेतृत्व में एवं दाउदनगर में रालोसपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जैनेंद्र कुशवाहा एवं प्रखंड सचिव उमानाथ भगत के नेतृत्व में मानव कतार लगाया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.