
लूटपाट के एक पुराने मामले में दाउदनगर पुलिस ने रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र स्थित ओझवलिया गांव से धर्मेंद्र सिंह को रविवार की रात गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 में टाटा मैजिक वाहन के साथ लूटपाट की घटना घटी थी जिस संबंध में दाउदनगर थाना में कांड संख्या 22/ दर्ज है। इस मामले का वह अप्राथमिकी अभियुक्त है। अनुसंधान के दौरान उसकी संलिप्ता सामने आई थी। वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया है।