दाउदनगर में एक दिवसीय एकांकी प्रतियोगिता का आयोजन जल्द होने जा रहा है। धर्मवीर फ़िल्म एंड प्रडक्शन के बैनर तले इसका आयोजन अगले महीने यानी फ़रवरी में होने वाली है। प्रडक्शन हाउस के मुख्य धर्मवीर भारती ने हमें जानकारी देते हुए बताया कि एक दिवसीय एकांकी प्रतियोगिता का आयोजन जल्द किया जा रहा है। 7-8 घंटों तक यह प्रतियोगिता चलेगी जिसमें दाउदनगर तथा आसपास की कोई भी नाटक ग्रूप हिस्सा ले सकती है। विद्यालय परिवार के तरफ़ से भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जा सकता है। प्रत्येक ग्रूप के लिए आकर्षक प्रवेश शुल्क रखा जाएगा। प्रतियोगिता के परिणाम घोषणा के बाद विभिन्न प्रकार के पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।
एकांकी प्रतियोगिता का आयोजन दाउदनगर नगर भवन में कराने पर विचार विमर्श चल रहा है। श्री भारती ने कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगिता के आयोजन से कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौक़ा मिलेगा।