अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षक को दी गयी भावभीनी विदाई 

मध्य विद्यालय सिन्दुआर में पिछले दिनों विद्यालय की सेवानिवृत शिक्षक अब्दुल करीम अंसारी के अवकाश ग्रहण करने के उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक उग्रह नरायण सिंह की तथा कार्यक्रम का संचालन सिंदुआर संकुल समन्वयक प्रमोद कुमार ने किया।मध्य विद्यालय सिन्दुआर के शिक्षक अब्दुल करीम अंसारी पिछले 30 नवंबर 2017 को 31 साल की सेवा के बाद अवकाश ग्रहण कर लिए, इन की सेवा की शुरुआत उर्दू प्राथमिक विद्यालय रहम विगहा कुटुंबा से अगस्त 1986 हुई थी, बाद में परसिया मध्य विद्यालय बारूण मे सेवा दिए,अंतिम विद्यालय सिंदुवार मध्य विद्यालय में 2008 में इन्होंने योगदान दिया था जहां से 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए। ग्रामीण जनेश्वर सिंह रविशंकर राम,सिया राम राजवंशी,कुंती देवी आदि ने बताया कि श्री अंसारी बहुत ही अच्छे शिक्षक के साथ ही साथ हम लोगों के अभिभावक भी थे जो हमारे सुख दुख के भी भागी हुआ करते थे,इन के आने से हमारे विद्यालय के बच्चों में बहुत ही गुणात्मक विकास हुआ था. इनके सेवाग्रहण करने से अब बहुत ही खाली खाली लग रहा है अपने शिक्षक के याद करते हुए अंशु कुमारी नेहा कुमारी मनीषा कुमारी आयुष कुमार पीयूष कुमार धिरेन्द्र कुमार आदि बताते हैं करीम सर हमारे बहुत ही प्रिय शिक्षक रहे वे हम लोगों को हमेशा भविष्य के बारे में बताते रहते थे. विद्यालय की ओर से इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र देकर विद्यालय से विदा किया गया साथ ही अन्य शिक्षक,ग्रामीण तथा बच्चों ने भी अपने शिक्षक को भांति भांति के उपहार देकर विद्यालय से मुख्य सड़क तक विदा करने आए विदा करते हुए उनकी आंखें नम हो गई थी. शिक्षक अब्दुल करीम अंसारी के सेवा को याद करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के प्रवक्ता गोपेन्द्र कुमार सिन्हा गौतम ने कहा कि श्री अंसारी बहुत ही कर्मठ और मिलनसार प्रवृत्ति के शिक्षक रहे हैं वे केवल विद्यालय में शिक्षण कार्य ही नही करते थे बल्कि जहां भी रहते बस शिक्षा के विकास के बारे में चिंतन किया करते थे इनके सेवानिवृत्त होने से हम लोग एक लब्ध प्रतिष्ठित शिक्षक को विद्यालय से विदा कर रहें हैं पर वे हमारे शिक्षक परिवार के हिस्सा बने रहेंगे और जब भी मौका मिलेगा उनसे उनकी अनुभव की लाभ लिया करेंगे श्री अंसारी ने विद्यालय के बच्चों के साथ साथ अपने बच्चों को भी बहुत ही जतन से पढ़ा लिखाया करते थे उसका ही परिणाम है कि उनके सारे बच्चे आज सरकारी और गैर सरकारी सेवा में कार्यरत है इनके एक लड़के रेलवे में दूसरे शिक्षक है और एक लड़के एसडीओ बिजली विभाग में कार्यरत हैं और दो अन्य बच्चे अभी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं.इस अवसर पर शिक्षक मृदुला कुमारी, नम्रता कुमारी,पूनम कुमारी,नीलम कुमारी,अजीत कुमार,अवधेश चौधरी,सुनील कुमार नईम उल्लाह अंसारी रवि रंजन कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.