खाना बनाने के दौरान प्रेशर कुकर फटने से एक महिला घायल हो गई। महिला कांदुराम राम की गड़ही मुहल्ले की रहने वाली है। महिला का नाम पूनम देवी है ।जिसकी उम्र तकरीबन 26 है।घटना शनिवार की दोपहर की है
जानकारी के अनुसार वह चूल्हा पर प्रेशर कुकर में खाना बना रही थी ,अचानक प्रेशर कुकर फट गया और वह जख्मी हो गई उसे दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका उपचार किया गया।
