ऑटो पलटने से 12 घायल।


एन एच 139 स्थित दाउदनगर पटना मुख्य पथ पर नीमा मोड़ के पास एक ऑटो पलटने से  ऑटो पर सवार बारह लोग घायल हो गये।

ऑटो पर सवार लोग अरवल जिले के कलेर से शिव चर्चा में भाग लेने के बाद वापस अपने घर दाउदनगर प्रखंड के तरारी गांव लौट रहे थे।बताया गया की चालक तेज़ गति से ऑटो चला रहा था 

केरा गांव के पास धान का बोझा लेकर जा रहा मजदूर केरा निवासी शिव पासवान को ऑटो ने धक्का मार दिया । जो जख्मी हो गये। टक्कर मारने के बाद भागने के क्रम में अनियंत्रित होकर नीमा मोड़ के पास ऑटो पलट गया।जिससे उस पर सवार 12 लोग जख्मी हो गये। चालक ऑटो छोड़ कर फरार हो गया। ग्रामीणों के मदद से ऑटो को उठाकर सभी घायलो को दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।

 हो गयाघायलों में से तीन को स्थानीय पीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया।बाकि नौ लोगों का इलाज दाउदनगर पीएचसी में किया गया,जबकि अन्य को मामूली चोट लगने की बात कही गयी है।बताया जाता है कि ऑटो पर सवार लोग अरवल जिले के कलेर से शिव चर्चा में भाग लेने के बाद वापस अपने घर दाउदनगर प्रखंड के तरारी गांव लौट रहे थे। चालक तेज रफ़्तार से  ऑटो चला रहा था,जिसकी चपेट में आकर केरा गांव के पास धान का बोझा लेकर जा रहा मजदूर केरा निवासी शिव पासवान जख्मी हो गया।वहां से ऑटो चालक तेज गति से ऑटो चलाते हुए दाउदनगर की ओर आने लगा,उसी दौरान अनियंत्रित होकर नीमा मोड़ के पास ऑटो पलट गया और उस पर सवार बारह लोग जख्मी हो गये। चालक ऑटो छोड़ कर भाग निकला। जिसमें से तीन महिलाओं को बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.