दाउदनगर में रविवार की शाम गंगा जमुनी तहज़ीब का ज़बरदस्त मिसाल देखने को मिला। जगह-जगह पर स्टाल लगी हुई थी तथा लोग श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करने में समाहित थे। श्रद्धापूर्ण छठव्रतियों को फल आदि देकर भेजा जा रहा था। कुल मिलाकर माहौल भुभक्ति से परिपूर्ण था।
भखरुआं मोड़ पर प्रसाद वितरण करने में वारिश, अली, राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार, नगर अध्यक्ष मुन्ना अज़ीज़, मुखिया कुणाल प्रताप, प्रखंड प्रवक्ता सुनील यादव, सुजीत यादव, संजीत यादव, प्रिंस तिवारी, सागर गुप्ता, पवन तिवारी, दिलशान अख्तर आदि राजद कार्यकर्ता थे।
कसेरा टोली रोड में श्री श्याम पाठक के नेतृत्व में छठव्रतीयों के बीच में फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर अनुजरामचन्द्र पाण्डेय, सुरज कांस्यकार, प्रमोद पाठक, अशोक प्रसाद, सुनील पाठक,सुशील पाठक, रिशु पराशर, सौरभ पाठक, जगदीश, प्रकाश रावत आदि उपस्थीत थे। सभी लोगों ने भगवान भाष्कर तथा छठी मैया को नमन करते हुए अगले वर्ष से और विस्तृत स्तर पर फल वितरण करने का संकल्प लिया।
जन अधिकार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गणेश कुमार के द्वारा दाउदनगर के सोन नदी घाट पर श्रद्धालुओं के बीच फल आदि का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में युवा नेता सुमित भारती, बिट्टू कुमार, विकाश यादव,संतोष कुमार, हरेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र पडित सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
