केंद्रीय मंत्री ने जूस पिला कर तोड़वाया अनशन

नगर परिषद कार्यालय परिसर में रालोसपा दलित महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष टुल्लु रावत द्वारा 7 सूत्री मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के पांचवे दिन शनिवार की सुबह सम्पन्न हुआ। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया।केंद्रीय मंत्री ने कहा की जिला पदाधिकारी से बात हुई है, सारी मांगे उनके सामने रख कर कार्यवाई की मांग जरूर होगी।रालोसपा के जिलाध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद राजीव कुमार उर्फ बबलू ने बताया की उनके पिता की तबियत अचानक बिगड़ जाने के वजह से उन्होंने शुक्रवार को ही अनशन तोड़ दिया था। शुक्रवार को प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष टुल्लु रावत की हालत थोड़ी नाजुक हो गयी थी जिसके बाद अनशन स्थल पर ही प्रथिमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकत्सको द्वारा स्लाइन चढ़ाया गया था।
ज्ञात हो कि 7 सूत्री मांगों के समर्थन में रालोसपा दलित महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री रावत द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल नगर परिषद कार्यालय परिसर में किया जा रहा था। जो लगातार चार दिन चला।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.