बाल दिवस के रुप में मनाया गया चाचा नेहरु का जन्मदिन

आलमगीर अखतर की रिपोर्ट:-

चाचा नेहरू (पंडित जवाहर लाल नेहरु), एक महान भारतीय नेता का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

दाउदनगर मिल्लत एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा संचालित नेहरू एकेडमी में बाल दिवस मनाया गया।जिसका संचालन ट्रस्ट के अध्यक्ष मो रईस आलम ने किया। इस मौके पर छात्रों में कई कार्यक्रम करवाया गया छात्रों में कार्यक्रम को ले काफी उत्साह था ।स्कूल के प्रधानाध्यापक एकरामूल हक ने चाचा नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डाला शिक्षक संतोष पाठक ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के देश में योगदान पर छात्रों को जानकारी दिया।बच्चों के बीच पुरुस्कार का वितरण किया गया जिसमें प्रधानाध्यापक के साथ शिक्षक असलम आज़ाद,मनीषा कुमारी,दीपक कुमार,इम्तेयाज़ अहमद,एहसान आलम के साथ सभी शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.