
दाउदनगर की कला एवं संस्कृति का संस्था प्रबुद्ध भारती का शनिवार की शाम स्थापना दिवस मनाया गया।संस्था के निर्देशक मास्टर भोलू ने बताया की सन् 2010 में 11 नवम्बर को इसकी नीवं रखी गई थी।उस समय दाउदनगर के मात्र चार लोक कलाकार जुड़े थे ।धीरे धीरे इस से कलाकार जुड़ते गये आज इसकी संख्या लगभग 40 पहुंच गई है।इस संस्था ने विभिन्न शहरो में जाकर अपने कला का प्रदर्शन किये एवं शहर का नाम रोशन किये।इस संस्था का उद्देश्य है की मृत कला को जीवंत करना।
स्थापना के मौके पर हनुमान मन्दिर में पूजा पाठ किया गया।मिठाइयां बांटी गई।
रात्रि में फ़िल्म निर्देशक धरमवीर भारती की माता की निधन पर दो मिनट की मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के प्राथना की गई।
इस मौके पर संजय तेजस्वी,सन्दीप सिंह,मुन्नी कुमारी,रानी कुमारी,गौरव,शुशील पुष्पक,विकाश कुमार,नेहा,अमन आदि मौजूद थे।