कल दिनांक 29 अक्टूबर 2017 सुबह रविवार को दाउदनगर एवं ओबरा पुलिस द्वारा एसटीएफ के सहयोग से ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा और उसके सोनतटीय इलाके में शराब भट्टियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व दाउदनगर के पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र प्रसाद कर रहे थे। अभियान में ओबरा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह एवं दाउदनगर के प्रभारी थाना अध्यक्ष आशीष कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस बल शामिल रही। इस टीम द्वारा सोन तटीय इलाके में व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि करीब 7-8 स्थानों पर सड़ा हुआ महुआ मिट्टी खोदकर निकाला गया। कुछ बर्तन आदि भी जब्त करते हूए करीब 350 से 400 किलोग्राम तक महुआ का नष्टीकरण कर दिया गया है।