
श्री सहस्त्रार्जुन महाराज जी की जयंती प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तीक मास सप्तमी तिथि दिन शुक्रवार को काँस्यकार पंचायत समिति ठाकुरवाड़ी के प्रांगण में रवि कसेरा के अध्यक्षता में सम्पन हुआ। जिसमे धीरज कुमार कसेरा के द्वारा सहस्त्रार्जुन महाराज के बारे में चर्चा किया गया की भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्रार्जुन महाराज जी का जन्म कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, श्रवण नक्षत्र, गर नाम का करण दिन रविवार, को व्रह्ममुहुर्त से भी पूर्व ऊषाकाळ में माता पद्मिनी के गर्भ से हुआ था। इनके वचपन का नाम बुद्धि अर्जुन था और इनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिये तथा बल पराक्रमी, आध्यात्मिक तथा धार्मिक बनने के लिये प्रेरित किया गया। इस सभा के सभापति सरोज कसेरा थे। उनके द्वारा श्री राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन कमिटी का गठन किया गया जिसमे अध्यक्ष-रंजीत कुमार कसेरा, उपाध्यक्ष-दीपक प्रसाद कसेरा, सचिव-रवि कुमार कसेरा, उपसचिव-मनीष कुमार कसेरा, कोषाध्यक्ष-शिवपूजन प्रसाद कसेरा, कार्यकारणी सदस्य-धीरज कुमार कसेरा, अमन कसेरा, अमरनाथ कसेरा, विनोद कसेरा, प्रहलाद कसेरा, सूरज कसेरा, सरोज कसेरा, धर्मेन्द्र कसेरा, ललन कसेरा को दायित्व दिया गया। इस आयोजन में काँस्यकार परिवार के लगभग सभी लोग शामिल थे।